WPL:सीजन की पहली हार का दिल्ली ने लिया बदला,29 रन से हराकर हिला दी MI की दुनिया !

WPL:दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए 12वें मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस एक तरफा मुकाबले में हरा दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

WPL 2024 MIW vs DCW

WPL:दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार का बदला भी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड पर ले लिया। इस जीत के साथ अब दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में अपना टॉप स्थान और पुख्ता कर लिया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो मैच में बाहर बैठने के बाद फिर वापसी की थी, लेकिन वह सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 163 रन ही बना सकी और 29 रन से मैच गंवा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा ने एक बार फिर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी और 4.3 ओवर में 48 रन की साझेदारी की। हालांकि शैफाली वर्मा 12 गेंदों पर 28 रन बनाकर शबनीम इस्माइल का शिकार बनी। पहला विकेट गिरने के बाद भी मेग लैनिंग मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर प्रहार करना जारी रखा था। उन्होंने 38 गेंदों पर 53 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। मेग लैनिंग की इस पारी में 6 चौके और 2 सिक्स शामिल था। मेग लैनिंग के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने भी दिल्ली के लिए दमदार पारी खेली।

जेमिमा रॉड्रिग्स की तूफानी पारी

जेमिमा रोड्रिग्स नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों पर 69 रन की धुंआधार पारी खेली थी। जेमिमा रोड्रिग्स की इस पारी में 8 चौके और 3 सिक्स शामिल थे। वहीं जेमिमा ने यह रन 209.09 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के पास दिल्ली के बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं था। शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर और हेले मैथ्यूज ने एक-एक विकेट हासिल किया था, लेकिन पूजा वस्त्राकर को छोड़ मुंबई इंडियंस के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे।

प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति हुई मजबूत

WPL जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स के 5 मैचों में 8 प्वॉइंट्स हो गए हैं. जबकि रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के 6-6 प्वॉइंट्स हैं. इसके अलावा यूपी वारियर्ज के 4 प्वॉइंट्स हैं. जबकि गुजरात जाएंट्स को सीजन की पहली जीत का इंतजार है.

T20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान मैच की टिकट का दाम जानकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. इस टीम के टॉप-3 बल्लेबाज 29 रनों तक पवैलियन का रूख कर चुके थे. ओपनर यास्तिका भाटिया के अलावा नेट सीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर जल्दी पैवलियन लौट गईं. इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा. दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का मौका नहीं दिया.

Author Profile

Kailash Mali
Kailash Mali- Founder, Editor ,Developer,
City: Gandhinagar , Gujarat
dreamssports747@gmail.com
Whatsapp Number :- 9638620613
Contact No. 91735 49235

ट्रेंडिंग समाचार: खेल समाचार- नवीनतम खेल समाचार: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस, खेल समाचार, नवीनतम क्रिकेट समाचार, लाइव मैच स्कोर, परिणाम, क्रिकेट अपडेट, क्षेत्रीय समाचार, नवीनतम समाचार, शीर्ष कहानियां, विभिन्न खेलों पर सभी समाचार कवरेज प्राप्त करें। मन की बात, ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, रोजगार समाचार, खेल, व्यापार समाचार

Leave a Comment