Duleep Trophy: 32 साल की उम्र में टीम इंडिया में दावा पेश किया, जानिए कौन हैं प्रथम सिंह जिन्होंने श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ मचाई तबाही

Duleep Trophy:दलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल की जगह शामिल किए गए अनुभवी खिलाड़ी प्रथम सिंह ने श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Duleep Trophy

प्रथम सिंह कौन हैं: दलीप ट्रॉफी में एक और बल्लेबाज ने शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंडिया-A में शुभमन गिल की जगह लेने वाले प्रथम सिंह हैं। शुभमन गिल के बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में चयन के कारण उन्होंने दलीप ट्रॉफी टीम में शामिल होने के बाद प्रथम सिंह को उनकी जगह शामिल किया गया है। प्रथम सिंह ने पहले ही मैच में शतक लगाकर अपने मजबूत इरादे साफ कर दिए हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि प्रथम सिंह कौन हैं।


Duleep Trophy प्रथम सिंह कौन हैं

प्रथम सिंह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने 2017 में लिस्ट-A क्रिकेट में पदार्पण किया और उसी वर्ष विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद, उसी साल के अंत में, गुजरात लायंस ने आईपीएल में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। 2022 की नीलामी में, प्रथम सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

Duleep Trophy: प्रथम सिंह ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया

शुभमन गिल के स्थान पर इंडिया-A की टीम में शामिल हुए प्रथम सिंह ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया-D के खिलाफ बेहतरीन अंदाज में शतक लगाया। पहले पारी में, प्रथम सिंह ने 33 गेंद खेलकर केवल 7 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 189 गेंद खेलकर 122 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का भी जमाया।

Duleep Trophy education

प्रथम सिंह ने 2015 में जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में बीटेक किया था। इसके बाद 2022 में उन्हें इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए दाखिला मिला था। लेकिन उन्होंने एडमिशन ही नहीं लिया। अब वह एक साल का कोर्स कर रहे हैं। प्रथम सिंह पढ़ाई के साथ-साथ मैच भी खेल रहे हैं। कॉलेज में अटेंडेंस से छूट नहीं मिलने और रेगुलर क्लास होने की वजह से वह लगातार क्लास भी अटेंड करते हैं। प्रथम का कहना है कि 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, इसलिए वह मैच से फ्री होते ही कॉलेज पहुंच जाते हैं।

Join ChannelClick Here





Author Profile

Kailash Mali
Kailash Mali- Founder, Editor ,Developer,
City: Gandhinagar , Gujarat
dreamssports747@gmail.com
Whatsapp Number :- 9638620613
Contact No. 91735 49235

ट्रेंडिंग समाचार: खेल समाचार- नवीनतम खेल समाचार: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस, खेल समाचार, नवीनतम क्रिकेट समाचार, लाइव मैच स्कोर, परिणाम, क्रिकेट अपडेट, क्षेत्रीय समाचार, नवीनतम समाचार, शीर्ष कहानियां, विभिन्न खेलों पर सभी समाचार कवरेज प्राप्त करें। मन की बात, ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, रोजगार समाचार, खेल, व्यापार समाचार

Leave a Comment