IPL 2024 रुतुराज गायकवाड़ बन सकते हैं CSK के नए कप्तान ?

IPL:धोनी के एक नए पोस्ट ने सीजन में एक नए कप्तान के आने की सुगबुगाहट को तेज कर दिया है। धोनी ने अगर सीएसके की कप्तानी छोड़ी तो कौन फ्रेंचाइजी का अगला कप्तान हो सकता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2024

IPL के 17वें सीजन से करीब 17 दिन पहले सोमवार 4 मार्च को एमएस धोनी ने अपने एक पोस्ट से सीएसके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। धोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह जल्द ही आईपीएल के नए सीजन में अपने नए ‘रोल’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि धोनी कप्तानी छोड़ रहे हैं या फिर मेंटोर के रोल में आने वाले हैं, ऐसे कई सवाल उठे? कुछ ही घंटे के अंदर फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर कर दिया जिसमें सबसे पहले लीड में दिखते हैं रुतुराज गायकवाड़ और इसके कैप्शन ने इन अटकलों को तेज कर दिया कि क्या रुतुराज गायकवाड़ बन सकते हैं सीएसके के अगले कप्तान?

CSK ने दिए कप्तान बदलने के संकेत!

एमएस धोनी के पोस्ट के कुछ ही घंटों के बाद फ्रेंचाइजी ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो पर कैप्शन अंग्रेजी में दिया,’The heart wants what it wants!’ इसका हिंदी में मतलब होता है कि दिल जो चाहता है वो चाहता है। यह काफी कंफ्यूज करने वाला कैप्शन था लेकिन आजकल फैंस काफी एक्टिव रहते हैं। जिस वक्त से धोनी ने पोस्ट किया था, उसके बाद से ही रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का अगला कप्तान लोग बताने लगे थे। वहीं कुछ ही देर में सीएसके के इस पोस्ट ने उनके संकेत को औैर पुख्ता कर दिया। हालांकि, अभी सच क्या है इसका पता नहीं लग पाया है।

रुतुराज गायकवाड़ का आईपीएल करियर?

रुतुराज गायकवाड़ ने 2020 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद से वह चार सीजन येलो आर्मी के लिए खेल चुके हैं। उनका प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक कुल 52 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 1 शतक और 14 अर्धशतक समेत 1797 रन दर्ज हैं। उनका औसत करीब 40 का है तो स्ट्राइक रेट 135 से थोड़ा ज्यादा है। उन्होंने 2021 में सीएसके के लिए ऑरेंज कैप भी जीती थी। साल 2023 में भी टीम को चैंपियन बनाने में रुतुराज ने अहम योगदान निभाया था। रुतुराज के पास कप्तानी का अनुभव है। वह टीम इंडिया के लिए भी एशियन गेम्स में बी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। वह भारत के लिए 6 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

WPL:RCB ने रोमांचक मैच में यूपी वॉरियर्स को 23 रन से हराया,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तीसरी जीत!

एमएस धोनी छोड़ेंगे CSK की कप्तानी?

कुछ लोगों का यहां तक भी कहना है कि वह बतौर प्लेयर ही खेलते नजर आ सकते हैं। कई लोग कहे रहे हैं कि धोनी टीम के मेंटोर होंगे। कई लोग इस पोस्ट पर कमेंट करने लगे कि एमएस धोनी ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में एमएस धोनी आईपीएल से पहले अभ्यास करते हुए नजर आए थे। उन्हें जामनगर में पत्नी साक्षी के साथ अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में भी देखा गया था।

Author Profile

Kailash Mali
Kailash Mali- Founder, Editor ,Developer,
City: Gandhinagar , Gujarat
dreamssports747@gmail.com
Whatsapp Number :- 9638620613
Contact No. 91735 49235

ट्रेंडिंग समाचार: खेल समाचार- नवीनतम खेल समाचार: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस, खेल समाचार, नवीनतम क्रिकेट समाचार, लाइव मैच स्कोर, परिणाम, क्रिकेट अपडेट, क्षेत्रीय समाचार, नवीनतम समाचार, शीर्ष कहानियां, विभिन्न खेलों पर सभी समाचार कवरेज प्राप्त करें। मन की बात, ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, रोजगार समाचार, खेल, व्यापार समाचार

Leave a Comment