IPL 2024 से पहले टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज मैदान पर लौट चुका है। जिसके बाद इस स्टार बल्लेबाज ने नेट्स पर प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है।

IPL मैदान पर उतरा स्टार बल्लेबाज, नेट्स पर बहाया पसीना; जल्द होगी वापसी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2024

IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। जिसको लेकर अब सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। वहीं पिछले काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे कई क्रिकेटर्स भी अब मैदान पर लौट चुके हैं। आईपीएल की तैयारियों के लिए खिलाड़ियों ने नेट्स पर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया हैं। वहीं इस कड़ी में अब टीम इंडिया के एक और स्टार बल्लेबाज का नाम जुड़ गया है जो पिछले काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर था लेकिन अब ये खिलाड़ी आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहा है।

सूर्यकुमार यादव अब फिट होकर नेट्स पर लौट आए हैं।

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब फिट होकर नेट्स पर लौट आए हैं। जहां सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका दौरे पर एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से सूर्यकुमार टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे क्योंकि इस बीच उनकी सर्जरी भी हुई थी। अब सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।

सूर्यकुमार यादव एनसीए में अपनी फॉर्म को पाने के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी फॉर्म को पाने के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसे में अब फैंस को एक बार फिर से आईपीएल में सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिलने वाली है। बता दें, इस बार आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है।

IND vs ENG 5th Test Live:सामने आई डराने वाली खबर!धर्मशाला टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन?

मुंबई इंडियंस की कप्तानी अब हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी अब हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे। अब सूर्यकुमार यादव और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे।

Author Profile

Kailash Mali
Kailash Mali- Founder, Editor ,Developer,
City: Gandhinagar , Gujarat
dreamssports747@gmail.com
Whatsapp Number :- 9638620613
Contact No. 91735 49235

ट्रेंडिंग समाचार: खेल समाचार- नवीनतम खेल समाचार: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस, खेल समाचार, नवीनतम क्रिकेट समाचार, लाइव मैच स्कोर, परिणाम, क्रिकेट अपडेट, क्षेत्रीय समाचार, नवीनतम समाचार, शीर्ष कहानियां, विभिन्न खेलों पर सभी समाचार कवरेज प्राप्त करें। मन की बात, ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, रोजगार समाचार, खेल, व्यापार समाचार

Leave a Comment