IPL 2024: रोहित ने जिन्हें दिया मौका, हार्दिक ने किया उन्हें बाहर,जानें क्या है पूरा मामला

IPL 2024: रोहित ने जिन्हें दिया मौका, हार्दिक ने किया उन्हें बाहर,जानें क्या है पूरा मामला:IPL 2024 Mumbai Indians 2 Players Ignored: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले दो मैच गंवा चुकी है। रोहित शर्मा नहीं इस बार हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में पिछले सीजन के दो स्टार खिलाड़ी अभी तक प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का अभी तक बुरा हाल देखने को मिला है।

IPL 2024 :आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का अभी तक बुरा हाल देखने को मिला है। टीम को शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। वहीं इस सीजन पहली बार कप्तान बनाए गए हार्दिक पांड्या को भारी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। वहीं टीम का कॉम्बिनेशन भी अभी तक बन नहीं पा रहा है। पिछले सीजन बल्ले और गेंद से कमाल करने वाले दो खिलाड़ी अभी तक इस सीजन नजर नहीं आए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव के बिना टीम का मध्यक्रम और कमजोर हो गया है। नमन धीर को मौके मिले लेकिन कुछ खास वह कर नहीं पाए।

इन खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। उसमें अहम योगदान दिया था बल्ले से नेहाल वढेरा ने और गेंद से आकाश मधवाल ने। मौजूदा सीजन में जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ हैं और अगर आकाश व बुमराह की जोड़ी उतरती है तो कमाल कर सकती है। मगर पिछले दोनों मुकाबलों में इन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला। साथ ही पिछले सीजन नई गेंद से अर्जुन तेंदुलकर ने भी प्रभावित किया था, उनको भी अभी तक मौका नहीं मिल पाया है।

IPL 2024

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मढवाल, गेराल्ड कोएट्जी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।

Author Profile

Kailash Mali
Kailash Mali- Founder, Editor ,Developer,
City: Gandhinagar , Gujarat
dreamssports747@gmail.com
Whatsapp Number :- 9638620613
Contact No. 91735 49235

ट्रेंडिंग समाचार: खेल समाचार- नवीनतम खेल समाचार: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस, खेल समाचार, नवीनतम क्रिकेट समाचार, लाइव मैच स्कोर, परिणाम, क्रिकेट अपडेट, क्षेत्रीय समाचार, नवीनतम समाचार, शीर्ष कहानियां, विभिन्न खेलों पर सभी समाचार कवरेज प्राप्त करें। मन की बात, ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, रोजगार समाचार, खेल, व्यापार समाचार

1 thought on “IPL 2024: रोहित ने जिन्हें दिया मौका, हार्दिक ने किया उन्हें बाहर,जानें क्या है पूरा मामला”

Leave a Comment