IPL 2024: रोहित शर्मा क्या दोबारा मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते,पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

IPL 2024: रोहित शर्मा क्या दोबारा मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं अब ये सवाल फैंस के मन में काफी चल रहा है। जिसको लेकर अब पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान सामने आया है। इस पर पूर्व क्रिकेटर ने अपनी राय सामने रखी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2024 Rohit Sharma

रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस आज तक नाराज है। मुंबई इंडियंस की कमान अब हार्दिक पांड्या के हाथों में है। जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपना पहला ही मुकाबला हार चुकी है। जिसके बाद हार्दिक की कप्तानी पर काफी सवाल भी उठने लगे हैं। फैंस ने इस मैच के बाद हार्दिक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया। वहीं अब फैंस के मन में ये सवाल उठने लगा है कि क्या फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा को मिल सकती है। जिस पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बयान सामने आया है।

रोहित की कप्तानी पर पूर्व दिग्गज का बयान

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर टॉम मूडी ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को पहला मैच हारने से घबराने की जरुरत नहीं है। उनको अपने नए कप्तान को थोड़ा समय देना चाहिए।

IPL 2024: कैसी होगी चेपॉक स्टेडियम की पिच? बल्लेबाज या गेंदबाज, जानें किसे मिलेगा फायदा

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने पहली बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैच खेला।

अपने पहले ही मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार्दिक की भी चोट के बाद मैदान पर वापसी हुई थी। हालांकि इस मैच में हार्दिक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही फ्लॉप साबित हुए थे। गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 3 ओवर में 30 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं किया था। जबकि बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक महज 11 रन बना पाए थे। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा अपने पहले ही मैच में हिट साबित हुए थे। रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसको लेकर भी हार्दिक ट्रोल हुए थे।

Author Profile

Kailash Mali
Kailash Mali- Founder, Editor ,Developer,
City: Gandhinagar , Gujarat
dreamssports747@gmail.com
Whatsapp Number :- 9638620613
Contact No. 91735 49235

ट्रेंडिंग समाचार: खेल समाचार- नवीनतम खेल समाचार: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस, खेल समाचार, नवीनतम क्रिकेट समाचार, लाइव मैच स्कोर, परिणाम, क्रिकेट अपडेट, क्षेत्रीय समाचार, नवीनतम समाचार, शीर्ष कहानियां, विभिन्न खेलों पर सभी समाचार कवरेज प्राप्त करें। मन की बात, ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, रोजगार समाचार, खेल, व्यापार समाचार