IPL 2024 : से पहले 6 फ्रेंचाइजी अपने कप्तान बदल,यहां देखिए पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) से पहले 6 फ्रेंचाइजी अपने कप्तान बदल चुकी हैं। इनमें CSK, MI, GT, SRH, DC और KKR शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा फेरबदल करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी की कप्तानी सौंपी। इस सीजन CSK छठी टीम है, जिसने अपने कप्तान को बदला है। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) भी अपने कप्तान बदल चुकी है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने 17वें सीजन की शुरुआत से पहला अपना कप्तान बदल दिया था। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी गई। MI ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।

गुजरात टाइटंस

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद GT टाइटंस को कप्तान की तलाश थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने युवा शुभमन गिल पर भरोसा जताया। गिल के पास IPL में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है।

सनराइजर्स हैदराबाद

SRH ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विनर कैप्टन पैट कमिंस को अपना कप्तान नियुक्त किया था। फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद एडेन मार्कराम की जगह कमिंस को SRH के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

IPL 2024:CSK vs RCB ड्रीम 11 टीम,बनाने के टिप्स, इन खिलाड़ियों पर जरूर लगाएं दांव

दिल्ली कैपिटल्स

2022 के अंत में ऋषभ पंत एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद वह IPL का पिछला सीजन भी नहीं खेल पाए थे। पंत की अनुपस्थिति में डेविड वार्नर ने DC की कमान संभाली थी। अब पंत की वापसी हो गई है, ऐसे में इस सीजन विकेटकीपर बल्लेबाज ही दिल्ली की कप्तानी करेंगे।

कोलकाता नाइटराइडर्स

श्रेयस अय्यर IPL 2023 नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह नीतिश राणा ने KKR ने फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया था। राणा की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन औसत रहा था और टीम ने 14 में से 6 मैच जीते थे। अब एक बार फिर श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान वापसी हो रही है।

Author Profile

Kailash Mali
Kailash Mali- Founder, Editor ,Developer,
City: Gandhinagar , Gujarat
dreamssports747@gmail.com
Whatsapp Number :- 9638620613
Contact No. 91735 49235

ट्रेंडिंग समाचार: खेल समाचार- नवीनतम खेल समाचार: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस, खेल समाचार, नवीनतम क्रिकेट समाचार, लाइव मैच स्कोर, परिणाम, क्रिकेट अपडेट, क्षेत्रीय समाचार, नवीनतम समाचार, शीर्ष कहानियां, विभिन्न खेलों पर सभी समाचार कवरेज प्राप्त करें। मन की बात, ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, रोजगार समाचार, खेल, व्यापार समाचार

1 thought on “IPL 2024 : से पहले 6 फ्रेंचाइजी अपने कप्तान बदल,यहां देखिए पूरी लिस्ट”

Leave a Comment