उर्मिला के गाने पर भाभी ने किया शानदार डांस, एक्सप्रेशन्स ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके ठुमकों ने लोगों का दिल जीत लिया और सभी देखते रह गए।

उर्मिला के गाने पर भाभी ने किया शानदार डांस, एक्सप्रेशन्स ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके ठुमकों ने लोगों का दिल जीत लिया और सभी देखते रह गए। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के गाने ‘हाँ मुझे प्यार हुआ अल्लाह मियां’ पर एक भाभी ने जबरदस्त डांस किया। भाभी ने शानदार ठुमके लगाए, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। भाभी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ एकदम से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। कभी कोई छोटा बच्चा मजेदार डायलॉग बोलता हुआ नजर आता है, तो कभी कोई अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना देता है। वहीं, कई लोग डांस करते हुए भी रातों-रात मशहूर हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक महिला भाभी उर्मिला मातोंडकर के गाने ‘हाँ मुझे प्यार हुआ अल्लाह मियां’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह अपने महिला मंडल के बीच ठुमके लगा रही हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनके डांस मूव्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम मंजुश्री पाटिल है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। उन्होंने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, और इसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C-fvkshKFZ7/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर ढेर सारी महिलाएं इकट्ठी हैं, जो अपनी ही धुन में नाच रही हैं। लेकिन मंजुश्री ने अपने डांस की शुरुआत थोड़े धीमे अंदाज में की। पहले वो हल्के-हल्के कमर मटकाती हैं, और उनके चेहरे पर जो खुशी है, वो देखते ही बनती है। उनके एक्सप्रेशंस से डांस में चार चांद लग गए हैं। ब्लू साड़ी में मंजुश्री पूरी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। धीरे-धीरे उन्होंने अपने डांस की रफ्तार बढ़ा दी, और उनके साथ कुछ सहेलियां भी डांस करने लगीं। मगर मंजुश्री के एक्सप्रेशंस के आगे सभी फीके पड़ गए। वीडियो की शुरुआत में जो महिलाएं मंजुश्री की ओर ध्यान नहीं दे रही थीं, वो भी उनकी तरफ पलट-पलट कर देखने लगीं।

लेकिन मंजुश्री अपनी ही मस्ती में झूमते हुए डांस कर रही हैं, और उनके साथ कुछ और महिलाएं भी ताल से ताल मिला रही हैं। थोड़ी ही देर में भाभी ने अपने डांस से माहौल ही बदल दिया। उन्हें डांस करते देख सभी लोग हैरान रह गए। वीडियो में एक पल ऐसा भी आता है जब लगता है कि भाभी को रोकना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन सच मानिए, आपने अब तक कई डांस वीडियो देखे होंगे, पर जैसा नजारा इस वीडियो में दिख रहा है, वैसा शायद ही कभी देखा हो। भाभी के इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। अब तक इस वीडियो को 4 करोड़ 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 14 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, और 7 लाख 12 हजार से अधिक बार इसे शेयर किया गया है।

भाभी के इस धमाकेदार डांस पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। अब तक 12 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर अहसान खान ने कमेंट करते हुए लिखा, “भाभी लोग तो लड़कियों से बीस हजार कदम आगे चल रही हैं।” एक और व्यक्ति ने लिखा, “बहुत ही सुंदर डांस, वो भी शालीनता के साथ। वरना इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो की कोई कमी नहीं है।” मंजुश्री ने खुद भी कमेंट करते हुए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, “आप सभी का धन्यवाद। मेरा डांस कुछ लोगों को छोड़कर बाकी सभी को पसंद आया होगा। मैंने उस वक्त स्वाभाविक रूप से जो डांस किया, वही अपलोड कर दिया। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि यह इतना वायरल हो जाएगा। फिर भी जिन लोगों को यह पसंद नहीं आया, वे इसे छोड़ सकते हैं, और जिन लोगों को अच्छा लगा, उन्हें एक बार फिर से दिल से धन्यवाद।”

Author Profile

Kailash Mali
Kailash Mali- Founder, Editor ,Developer,
City: Gandhinagar , Gujarat
dreamssports747@gmail.com
Whatsapp Number :- 9638620613
Contact No. 91735 49235

ट्रेंडिंग समाचार: खेल समाचार- नवीनतम खेल समाचार: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस, खेल समाचार, नवीनतम क्रिकेट समाचार, लाइव मैच स्कोर, परिणाम, क्रिकेट अपडेट, क्षेत्रीय समाचार, नवीनतम समाचार, शीर्ष कहानियां, विभिन्न खेलों पर सभी समाचार कवरेज प्राप्त करें। मन की बात, ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, रोजगार समाचार, खेल, व्यापार समाचार

Leave a Comment