WPL:शबनीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी।

WPL:शराब की लत ने कराया था सस्पेंड, शबनीम इस्माइल ने एक गेंद से मचाया तहलका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

WPL 2024

साउथ अफ्रीका की पूर्व महिला तेज गेंदबाज का WPL 2024 में जलवा देखने को मिला है। शबनीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। बता दें, शबनीम इस्माइल को कभी शराब की लत के चलते सस्पेंड कर दिया गया था।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी।

WPL 2024 के 12वें मैच में साउथ अफ्रीका की पूर्व क्रिकेटर शबनीम इस्माइल अपनी एक ही गेंद से महिला क्रिकेट में तहलका मचा दिया। ये वहीं शबनीम इस्माइल है जिनको कभी शराब की इतनी ज्यादा लत थी कि उनको सस्पेंड भी कर दिया गया था। दरअसल बीती रात वुमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। भले मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को हार गई हो लेकिन टीम की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने अपनी एक तेज रफ्तार वाली गेंद से एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस मैच में शबनीम इस्माइल ने 132.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो महिला क्रिकेट इतिहास की अब तक सबसे तेज गेंद है।

भारत से क्या है शबनीम का नाता?

शबनीम इस्माइल का जन्म साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुआ था। शबनीम अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनके माता-पिता भारत के रहने वाले हैं लेकिन काफी समय पहले ही शबनीम के माता-पिता भारत छोड़कर साउथ अफ्रीका चले गए थे। जिसके बाद शबनीम का परिवार केप टाउन में रहने लगा।

शबनीम इस्माइल शराब की लत ने कराया था सस्पेंड

शबनीम इस्माइल अब साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट नहीं खेलती है। 35 वर्षीय शबनीम इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुकी है। एक समय था जब शबनीम को शराब पीने की काफी लत थी। इसके चलते शबनीम को नेशनल क्रिकेट अकादमी से भी सस्पेंड कर दिया गया था। ये मामला साल 2014 का था शबनीम के साथ 3 और महिला खिलाड़ियों को शराब पीने का दोषी पाया गया था।

T20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान मैच की टिकट का दाम जानकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

शबनीम इस्माइल ने 3 मई 2023 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

2009 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत हुई थी। इसकी शुरुआत से शबनीम इस्माइल ने संन्यास लेने तक साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के लिए सभी टी20 विश्व कप खेले हैं। शबनीम ने कुल मिलाकर 8 टी20 विश्व कप खेले हैं। शबनीम इस्माइल ने 3 मई 2023 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Author Profile

Kailash Mali
Kailash Mali- Founder, Editor ,Developer,
City: Gandhinagar , Gujarat
dreamssports747@gmail.com
Whatsapp Number :- 9638620613
Contact No. 91735 49235

ट्रेंडिंग समाचार: खेल समाचार- नवीनतम खेल समाचार: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, टेनिस, खेल समाचार, नवीनतम क्रिकेट समाचार, लाइव मैच स्कोर, परिणाम, क्रिकेट अपडेट, क्षेत्रीय समाचार, नवीनतम समाचार, शीर्ष कहानियां, विभिन्न खेलों पर सभी समाचार कवरेज प्राप्त करें। मन की बात, ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, रोजगार समाचार, खेल, व्यापार समाचार

1 thought on “WPL:शबनीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी।”

Leave a Comment